नायब तहसीलदार को किया सम्मानित

उज्जवल हिमाचल। परागपुर

संक्रमण के जोखिम के बीच उपतहसील परागपुर के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के गरीब लोगों व प्रवासियों को राशन सफल रुप से उनके घर द्वार पहुंचाने पर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एंड एंटीकरप्शन ब्यूरो ने नायब तहसीलदार परागपुर नाजिर हुसैन को किया सम्मानित। इस बाबत ब्यूरो की राज्य अध्यक्ष अंजना राणा ने नायब तहसीलदार परागपुर नाजिर हुसैन को संस्था की तरफ से प्रशस्ति पत्र भी
प्रदान किया।

ब्यूरो की राज्य अध्यक्ष अंजना डोगरा ने कहा कि कोरोना काल के समय लोगों के प्रशासनिक कार्यों को भी प्राथमिता के आधार पर करने में भी नायब तहसीलदार परागपुर नाजिर हुसैन ने अहम भूमिका निभाई है। इन सभी का आंकलन करने के उपरांत ही इन्हें संस्था की तरफ से सम्मानित बेस्ट प्रशासनिक अधिकारी के रुप में चयन किया गया। वहीं, नायब तहसीलदार नाजिर हुसैन ने इस सम्मान योग्य समझने पर ब्यूरो राज्य अध्यक्ष अंजना राणा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कार्यालय कानूनगो बलबीर पठानिया, राहुल, नीतीश व कमलेश शर्मा आदि भी मौजूद थे।