राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के निधी प्रमुख संवाददाता सम्मेलन

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। साेलन

राष्ट्रीय स्वाभिमान की पुनर्प्रतिष्ठा श्रीराम मंदिर निर्माण में लोगों की नेक कमाई लगे इसी उद्देश्य से जिला सोलन में 23 जनवरी 2021 से श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह टोली लोगों के घर-घर जाकर मंदिर निर्माण के लिए अंशदानएकत्र करेगी। जिसके लिए 10 रूपए से लेकर 100 रूपए, 1 हजार रूपए तक एक कूपन तैयार किए गए हैं। इसके अलावा लोग अपनी इच्छा अनुसार कोई भी अंशदान दे सकते हैं।

यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निधी प्रमुख गुरदीप साहनी से सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के निधी प्रमुख गुरदीप साहनी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति यह न कहे कि उनकी नेक कमाई राम मंदिर में नहीं लगाई गई इसी उद्देश्य से जिला सोलन में कल से श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह टोली जिला के करीब 70 हजार 583 परिवारों में जाकर इस नेक निर्माण के लिए अंश दान एकत्र करेगी। उन्होंने कहा कि लोग अपनी इच्छा अनुसार दान कर सकते हैं किसी तरह की जोर ज़बरदस्ती नहीं होगी।