शरण कॉलेज में मनाया नेशनल स्पोर्ट्स डे

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा) में स्पोर्ट्स डे की इस वर्ष की थीम खेल एक समावेशी और फिट समाज को सक्षम बनाते हैं। इसके अंतर्गत 29 अगस्त को फिट इंडिया अभियान के रूप में मनाया गया। जिसके अंतर्गत छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के साथ-साथ नेति क्रियाओं का आयोजन किया गया। फिजिकल इंस्ट्रक्टर अशोक कुमार ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार की नेति क्रियाएं करवाई। कॉलेज निदेशक शालिनी सैनी ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

यह भी पढ़ेंः  JBT बनाम TGT के केश में कोर्ट के फैसले का इंतजार : रोहित ठाकुर

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द को याद करते हुए स्पोर्ट्स डे पर छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की खेलों जैसे खो-खो, कबड्डी, स्पून रेस, लेमन रेस ,जलेबी रेस, रस्साकशी, 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, टग ऑफ वॉर आदि में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कॉलेज प्राचार्या डॉ सुमन शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व असीम है। यह केवल इस दिन का जश्न मनाने के बारे में ही नहीं है बल्कि देशभर में खेलों और खेलों की भावना का जश्न मनाने के बारे में है। स्पोर्ट्स डे को मनाने का मुख्य उद्देश्य खेल के प्रति छात्राओं का ध्यान आकर्षित करना है ।इस तरह के दिवस विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में जागरूकता पैदा करते हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें