जल्द बदलेगा नागरिक स्वास्थ्य केंद्र गोहर का स्वरूप : विनोद कुमार

संजीव कुमार। गोहर

नागरिक स्वास्थ्य केंद्र गोहर का स्वरूप जल्द बदलेगा। दो विधानसभा क्षेत्रों के मरीजों को लाभान्वित करने वाले नागरिक स्वास्थ्य केंद्र गोहर में विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। यह बात नागरिक स्वास्थ्य केंद्र गोहर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधायक निधि से नई एंबुलेंस भेंट करने के बाद विधायक विनोद कुमार ने कही । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की दूरदर्शिता व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कर्तव्यनिष्ठता के चलते नागरिक स्वास्थ्य केंद्र गोहर को आधुनिक एंबुलेंस भेंट की गई है। विधायक विनोद कुमार ने बताया कि कोरोना काल में नागरिक स्वास्थ्य केंद्र गोहर में सेवारत 108 एंबुलेंस गत एक वर्ष से खराब पड़ी है दुसरी बड़ी एंबुलेंस है जो की लिंक सड़कों पर नहीं जा सकती जिससे नाचन क्षेत्र के नागरिक स्वास्थ्य केंद्र गोहर से लाभान्वित होने वाले हजारों लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

एक एंबुलेंस के चलते कई बार जरूरतमंदों को एंबुलेंस सेवा उपलब्ध ही नहीं हो पाती थी। कोरोना काल में एंबुलेंस की कमी व जरुरत को देखते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने समस्त विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों को विधायक निधि से एक- एक एंबुलेंस लेने का प्रावधान किया है।


नागरिक स्वास्थ्य केंद्र गोहर जोकि दो विधानसभा क्षेत्रों के मरीजों को लाभान्वित करता है। गत एक वर्ष से 108 एंबुलेंस भी खराब चल रही है। इसको धयान में रखते हुए आज एक आधुनिक एंबुलेंस प्रदान की है। इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को लाभ मिलेगा। विधायक विनोद कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सहयोग से नाचन विधानसभा क्षेत्र में अथाह विकास कार्य चल रहे हैं। कोरोना काल में भी नाचन विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति धीमी नहीं होने दी। आज हमारे क्षेत्र की दर्जनों सड़कों पर टायरिंग का कार्य चल रहा है सड़क स्वास्थ्य पानी बिजली शिक्षा हर क्षेत्र में प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास की इबारत लिख रहा है।

 

प्रदेश में चहुमूखी विकास हो रहा है। इस अवसर पर एसडीएम गोहर अनिल भारद्वाज, सीएमओ मंडी डाक्टर देवेंद्र शर्मा ,तहसीलदार गोहर कृष्ण कुमार, सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल गोहर दीना नाथ, अधिशाषी अभियंता विद्युत मंडल गोहर राज कुमार गुप्ता, चिकित्सा प्रभारी नागरिक स्वास्थ्य केंद्र गोहर डाक्टर कुलदीप शर्मा, डाक्टर ललित गोतम, नाचन भाजपा मंडलाध्यक्ष सोहन ठाकुर, जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल, जिला परिषद सदस्य हुक्म ठाकुर, पुर्व मंडलाध्यक्ष नाचन भाजपा गिरधारी लाल ठाकुर, रजिस्टर्ड व्यापार मंडल गोहर से चंदन गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत गोहर अमरा देवी, उप प्रधान हेमराज सहित दर्जनों वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।