नेपाली ने प्रवासी को मारी गोली

एस के शर्मा। हमीरपुर

बड़सर उपमंडल ग्राम पंचायत ननांवां के ब्याड़ क्षेत्र में रविवार देर रात को एक नेपाली मूल के लड़के ने एक प्रवासी लड़के को बंदूक से गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। बड़सर के व्याड़ क्षेत्र में दो प्रवासी मजदूरों के बीच रविवार देर रात को झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि नेपाली मूल के व्यक्ति ने विहार के रहने वाले व्यक्ति की झोपड़ी में घूसकर बंदूक से गाली चला दी। गोली व्यक्ति के कंधे से होकर निकल गई। घायल को परिजनों ने गंभीर हालत में बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले की सूचना बड़सर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित व प्रत्यक्षदर्शियों के वयान कमलबद्ध कर लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की जुट गई है। वहीं पुलिस ने धरपकड़ कर आरोपी को हिरास्त में ले लिया है। जबकि उसके दो साथी वहां से फरार हो गए हैं।

बताते चलें कि बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत ननांवां के ब्याड़ क्षेत्र में बिहार का रहने वाला महेश कुमार क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। वहीं नेपाली भीम भी यहां पर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। रविवार देर रात को नेपाली भीम ने विहार के महेश कुमार के बीच किसी वात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि नेपाली ने विहार के रहने वाले व्यक्ति की झोपड़ी में घूसकर बंदूक से फायर कर दिया। नेपाली ने गोली चलाकर महेश को घायल कर दिया। गोली लेगने के बाद परिजन घायल महेश को बड़सर अस्पताल ले गए। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे ऊना अस्पताल रैफर कर दिया है वहां पर उसका उपचार चला हुआ है व खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया व मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ है व इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पैसों के लेनदेन का मामला है। वहीं दूसरी तरफ उसके पास यह बंदूक कहां से आई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। उधर एसएचओ बड़सर मस्तराम नायक ने बताया कि नेपाली मूल के युवक ने बिहार केरहने वाले युवक को गोली मार दी है और गोली उसके दाएं कंधे में लगी है। जिसे बड़सर अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां उसे ऊना रैफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी के पास बंदूक कहां से आई इस बारे में पूछताछ की जा रही है। उधर एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने गाली चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कर लिया व आगामी कार्रवाही शुरू कर दी है।