युवक मंडल लेदा की नई कार्यकारिणी का चयन

उमेश भारद्वाज। मंडी

उपमंडल बल्ह के तहत 16 वर्ष पूर्व गठित युवक मंडल लेदा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बैठक का आयोजन युवक मंडल के पूर्व प्रधान प्रेम सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के बाद सर्वसम्मति से अतुल शर्मा को अध्यक्ष, आकाश गुलेरिया उपाध्यक्ष, प्रिंस गुलेरिया सचिव, शिवम वर्मा सह सचिव और विक्की ठाकुर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान अतुल शर्मा ने कहा कि लेदा युवा मंडल का ये प्रयास रहेगा कि वो इसमें ज्यादा से ज्यादा युवाओं को अपने साथ जोड़े तथा युवाओं को आज के समय में नशों से दूर रहने का प्रयास करते हुए समाज मे अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा।

युवक मंडल युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ पंचायत स्तर पर होने वाले विकास कार्यों में अपना सहयोग देने का भी प्रयास करेगा। इस बैठक में पूर्व कार्यकारिणी के प्रेम सिंह, चन्द्रकांत ठाकुर, मुकेश गुप्ता, युधिस्ठिर वर्मा, नीरज शर्मा, जीत राम के अलावा, साहिल, करन, भानु, नितिन, कमल, विशाल, सचिन व डिंपल भी मुख्य रूप से शामिल हुए।