नितेन को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की कमान

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नितेन कुमार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनका कहना है कि नितेन कुमार युवा, कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता है और वह इससे पूर्व भी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री का दायित्व निभा चुके हैं। उनके नेतृत्व में निश्चिततौर पर अनुसूचित जाति मोर्चा और सुदृढ़ होगा। नितेन कुमार मूलतः सुन्दरनगर विधान सभा क्षेत्र से संबंध रखते हैं। गौरतलब है कि सुरेश कश्यप के भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था।