बेसहारा पशुओं की समस्या बारे नप अध्यक्ष ने एसडीएम से की चर्चा

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

नगर परिषद कांगडा की अध्यक्षा कमल शर्मा ने उपमंडलाधिकारी अभिषेक वर्मा के पद ग्रहण करने पर उनके कार्यालय में स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ श्याम नारायण उपाध्यक्ष, पार्षद पुष्पा देवी, विजय कुमार सांगा कार्यकारी अधिकारी व सतीश चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। नपअध्यक्षा कोमल शर्मा ने उपमंडलाधिकारी कांगड़ा के समक्ष शहर में बेसहारा पशुओं के विषय पर चर्चा व इनका समाधान करने वाले विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इसमें यह निर्णय लिया गया कि शहर के साथ लगती पंचायतों से बैठके कर पालतू पशुओं की टैगिंग की जाएगी, जिससे कि इस समस्या का समाधान किया जा सके। इसके अतिरिक्त जो वृक्ष नगर परिषद क्षेत्र में पेड़ गिरने की कगार पर हैं, जिससे हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है, उन्हें कटवाने या छंटाई करने की अनुमति भी प्रदान की जा सकेगी। वहीं, उपमंडलाधिकारी कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने कहा कि जैसा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण फैल रहा है।

अंत स्थानीय लोगों व दुकानदारों को सामाजिक दूरी बनाए रखने हेतु जागरूक किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि नेहरू चौक में लगी वीडियो वॉल पर जागरूकता के प्रति अभियान चलाया जाएगा। वहीं, व्यापार मंडल से भी इस बारे बैठक की जाएगी। इसके अतिरिक्त स्थानीय दुकानदारों व खरीदारों के जो दोपहिया वाहन मुख्य बाजार में खड़े किए जाते हैं, उन्हें भी नगर परिषद की फ्री पार्किंग में खड़ा करने हेतु निर्देश दिए जाएंगे।