सीयू काे लेकर एनएसयूआई ने बुलंद की आवाज

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

24 मार्च,2021 को एनएसयूआई की कार्यकारिणी की बैठक छतड़ी में प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल नेता केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया के पहुंचने पर एनएसयूआई के छात्र-छात्राओं ने जोरदार स्वागत किया। एनएसयूआई के छात्र-छात्राओं ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव के साथ मिलकर शाहपुर में केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के हिस्से की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने एनएसयूआई के छात्र-छात्राओं के साथ दो घंटे का धरना दिया।

पठानिया ने कहा कि शाहपुर के भीतर दो जगह शिक्षा विभाग के नाम पर जमीन खाली है। उसमें सीयू का कुछ भाग स्थायी रूप से स्थापित किया जाए। इससे शाहपुर के साथ न्याय हो सकेगा। केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को सीयू की सौगात दी थी, तब प्रदेश में भाजपा सत्ता में थी। उस समय इसे स्थापित करने केलिए जगह नहीं मिल पा रही थी, तो मंझग्रां के 18 परिवारों ने भवन बनाने के लिए जमीन दान दी थी।

नया भवन बन कर तैयार हो गया था, लेकिन शाहपुर के छात्रों को नया भवन फिर भी नसीब नहीं हुआ था। लगभग 11 वर्ष इसी भवन में केंद्रीय विश्वविद्यालय की कक्षाएं चली, लेकिन प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार होने पर केंद्रीय विश्वविद्यालय को राजनीति का अखाड़ा बना कर केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
प्रदेश सरकार शाहपुर के अंदर खाली जमीन को देख कर केंद्रीय विश्वविद्यालय के आधे भाग को शाहपुर में स्थापित किया जाए।

पठानिया ने कहा कि शाहपुर में कांग्रेस पार्टी ओर स्थानीय जनता द्वारा बक्त बक्त पर केंद्रीय विश्वविद्यालय को शाहपुर में स्थापित करने के लिए ज्ञापन ओर धरने दिए है लेकिन भाजपा की तानाशाही सरकार ने जनता के अरमानों को तोड़ा है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के अंदर भर्तियों में धांधलीया हुई है। उसकी जांच हाइ कोर्ट के सीटिंग जज के द्वारा होनी चाहिए। क्योंकि ये सभी भ्रर्तियां केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति ने नियमों को दरकिनार करके की है तथा जो विश्वविद्यालय के अंदर पदोन्नतिया हुई हैं, उनमें में मेरिट ओर आरक्षण को दरकिनार किया है।

इससे साफ जाहिर है कि भाजपा सरकार ने अपने चेहतों को नाैकरियां बांटी है, जब जांच होगी, तो दुध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय को स्थापित करना चाहा ओर आधा हिस्सा शाहपुर में ही चलाने के लिए बाध्य थी, लेकिन केंद्रीय मंत्री ने अपने राजनीति फायदे के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय को छोटे छोटे हिस्सो में बांट कर रख दिया है और केंद्रीय विश्वविद्यालय को राजनीति की भेंट चढ़ा दिया है, जिससे जनता को इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है।

पठानिया ने कहा कि भाजपा की केंद्रीय विश्वविद्यालय को स्थापित करने की मंशा ही नही है। कांग्रेस पार्टी जब सत्ता में आएगी, तो केंद्रीय विश्वविद्यालय को धर्मशाला ओर शाहपुर में स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा, जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, पूर्व वीडीसी मेहर चंद, अजय बबली प्रधान, पूर्व उप प्रधान कमल कटोच, विनय ठाकुर सोशल मीडिया प्रभारी, विवेक राणा ब्लॉक कांग्रेस महासचिव, परषोत्तम सिंह, सुमित कुमार एनएसयूआई पूर्व कैंपस प्रधान, आशीष भरमौरी पूर्व कैंपस प्रधान कैंपस अध्यक्ष मनिंदर शर्मा आदि गणमान्य एनएसयूआई के छात्र-छात्राएं मौजूद थी।