उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर
नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में नूरपुर पुलिस की टीम को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने एक निजी घर से 82 कैन व 3280 लीटर स्प्रिट बरामद किया है। यह जानकारी पुलिस जिला नुरपुर द्वारा आज एक प्रैस विज्ञप्ति में दी गई। इस मौके पर आरोपी के घर से छापामारी के दौरान 9लाख 9 हजार450 रुपए नगद बरामद किए गए।
बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान सकेशवर सिंह पुत्र योगराज निवासी सुरजपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। वहीं आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और पुलिस आरोपी से यह बता लगाने में जुटी है कि इतने मात्रा में यह स्प्रिट कहां से आया और किसको बेचने की फिराक में था। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश का डमटाल पुलिस थाना पंजाब सीमा से सटा हुआ है।