ऊना में एक और मर्डर, महिला का गला काटा

उज्जवल हिमाचल। ऊना

ऊना में फिर एक मर्डर होने से इलाके में सनसनी फैल गई। जिला में तीसरे दिन अब यह दूसरा मर्डर हो गया है। गांव जनकौर में एक महिला का शव मिलने से ग्रामीण दहशत में है। महिला का गला काटकर उसे मौत के घाट उतारा गया है। यह जानकारी पुलिस को ग्राम पंचायत प्रधान जगदेव सिंह ने दी। मृतक महिला बीना देवी पत्नी स्व. अशोक कुमार उम्र 48 वर्ष निवासी जनकौर की रहने वाली थी।

अपराध की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा ओर आगामी कार्रवाई में जुट गया है। मौके पर एसपी ऊना अर्जित सेन ,डीआईजी सुमेधा दवेदी, एएसपी विनोद धीमान, एसएचओ गौरव भारद्वाज सहित पूरी टीम मौजूद रही। जिसमे घटनास्थल के साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है। वहीं परिजनों के बयान भी जुटाए जा रहे है।