बेरोजगार युवाओं के लिए मौका; हिमाचल में 994 होम गार्ड के पदों पर भर्ती, जानिए किस जिले में कितने…

उज्जवल हिमाचल। शिमला

हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए नौकारी पाने का बेहतरीन मौका हैं, जल्द ही हिमाचल सरकार 994 होम गार्ड के पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसके लिए प्रदेश में खाली पड़े होम गार्ड जवानों के पद भरने को लेकर विभाग की ओर से प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।

प्रदेश भर में होमगार्ड जवानों के 1982 पद खाली पड़े हैं। प्रदेश भर में विभिन्न जिला प्रशासन चुनाव, राज्य स्तरीय मेलों और त्योहारों जैसे अवसरों पर होमगार्ड जवान महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं प्रदेश के अधिकतर पुलिस थानों का कार्यभार में होम गार्ड जवानों के सहारे चल रहा है। गौर हो कि प्रदेश में वर्ष 2018 के बाद होमगार्ड जवानों की भर्ती नहीं हो पाई है।

पद का नामः होम गार्ड

पद संख्याः 994 पद

बटालियन वाइज पदों की संख्या
शिमला:-2 49 पद
शिमला:-3 89 पद
नाहन: 65 पद
बिलासपुर: 72 पद
मंडीः 142 पद
चंबाः 79 पद
धर्मशालाः 136 पद
हमीरपुरः 66 पद
हमीरपुरः 64 पद
ऊनाः 84 पद
योग्यताः 10वीं पास

आयु सीमा 18 से 50 वर्ष
बता दें कि प्रदेश में होम गार्ड जवानों की भर्ती को लेकर विभाग ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में खाली पड़े 1982 पदों में 50 प्रतिशत पदों को भरने के लिए विभाग ने प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा है। प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद नव वर्ष पर होम गार्ड जवानों की भर्ती हो सकती है। एडीजीपी होम गार्ड एसपी सिंह ने कहा की प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद होम गार्ड जवानों के 994 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी।