कृषि कानून काे लेकर किसानाें काे भ्रमित कर रहा विपक्ष : जगदेव सिंह

अरुण पठानिया। देहरी

विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर से जिला परिषद सदस्य रियाली वार्ड (फतेहपुर) जगदेव सिंह का कहना है कि देश में दशकों तक शासन करने वाला राजनीतिक दल अन्य दलों को साथ लेकर आज किसानों को भ्रमित कर रहा है। यह वही लोग हैं जिन लोगों ने किसानों को गरीबी और अंधकार में रखा। इनके शासनकाल में गरीब किसानों की हालत बद से बदतर होती गई। उनकी कृषि नीति का ही परिणाम था कि देश में लाखों किसान आत्महत्या करने को मजबूर हुए, फिर भी शर्म की सीमा को लांघ कर ये लोग सड़क से लेकर संसद तक कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

न्यूनतम समर्थन मूल्य, मंडियों की व्यवस्था तथा कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के संबंध में केंद्र सरकार बार-बार स्पष्टीकरण दे रही है तथा केंद्र सरकार वर्तमान कृषि कानूनों में उचित संशोधन करने को भी तैयार है, लेकिन फिर भी विपक्ष के लोग झूठ फैला कर किसानों को गुमराह कर रहे हैं, जो कि बहुत ही गैर जिम्मेदाराना व अफसोस जनक है।

कोरोना वायरस महामारी के दौरान केंद्र सरकार ने किसानों के हितों के संरक्षण हेतु तथा कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए एक लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया है। मोदी सरकार ने समय की मांग को पूरा करने के लिए कृषि कानून पारित किए हैं, जो की ऐतिहासिक व स्वागत योग्य निर्णय है।