किसानों की तरक्की का विपक्ष कर रहा विरोध : रणधीर शर्मा

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला
किसानों के हित में बीजेपी की केंद्रीय सरकार संसद में कृषि सुधार विधेयक लेकर आई है। हालांकि विपक्ष और सरकार का घटक दल शिरोमणि अकाली दल इसका विरोध कर रहा है। बीजेपी का कहना है कि इन विधेयकों से किसानों का फायदा होगा और उनकी आय दोगुनी होगी। विधयक किसानों के हित में है। विपक्ष अपने निजी हितों के लिए इसका विरोध कर रहा है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बोले, कृषि सुधार विधयकों से किसानों को होगा लाभ

बीजेपी प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने इन विधयकों के समर्थन में शिमला में कहा कि कांग्रेस पार्टी किसान विरोधी है। हमारे इन आरोपों को उन्होंने संसद में किसान हितेषी विधेयक का विरोध करके प्रमाणित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से किसान देश में किसी भी मंडी में अपने उत्पादों को बेच सकते हंै। दूसरा कांटेक्ट फार्मिंग पहले से चली आ रही है, परंतु अब इसे व्यवस्थित रूप से लागू किया जाएगा। इसमे बिचौलियों की भूमिका को समाप्त किया गया है। उन्होने कहा कि इसके द्वारा बुआई से पहले ही फसल का रेट निश्चित किया गया है। इसमे किसान की भूमि के मालिकाना हक यथावत रहेगा। इसमे न्यूनतम समर्थन मूल्य यथावत लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि विरोधी दल तथ्यहीन तरीके से व्यर्थ में विरोध कर रहे हैं। हमारी सरकार किसानों के हित में निर्णय ले रही है उससे विपक्ष बौखलाया है। मोदी सरकार ने स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू किया है। पिछले कल 6 रबी की फसलों का समर्थन मूल्य तय किया गया है, जिससे किसानों को लाभ मिलने वाला है। उन्होंने मोदी सरकार ने पहली बार किसान सम्मान निधि देने की घोषणा की है। 10 करोड़ किसानों को 93 करोड़ की राशि दी जा चुकी है। इस विधेयक से हिमाचल के किसान भी लाभान्वित होंगे। कांग्रेस राजनीतिक स्वार्थ के लिए इसका विरोध किया जा रहा है।

अनुराग पर अभद्र टिप्पणी देश के युवा वर्ग का अपमान

बीजेपी प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि संसद के अंदर कांग्रेस के नेता अमर्यादित टिपणियां कर रहे हंै। बीजेपी उसकी निंदा करती है। कांग्रेस के नेता हमारी उपलब्धियां देख कर बौखला गए हैं। लोकसभा के अंदर अनुराग पर टिपणी देश के युवा वर्ग का अपमान किया है।