लोगों की सेवा के साथ हर समाजिक कार्य में योगदान दे रहा संगठन : एसडीएम

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

जनमानुष सेवा संगठन कांगड़ा द्वारा 15 अगस्त के मौके पर पुराना कांगड़ा से नंदरुल को जाने वाले मार्ग पर तिरंगा लहराने के साथ पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। संस्था द्वारा इस मौके पर तिरंगा लहराने के साथ 15 फलदार पेड़ लगाए गए। इस मौक़े पर एसडीएम ने जहां देश को आज़ाद करवाने वाले शहीदों को नमन किया। वहीं, उन्होंने अपने संबाेधन में कहा कि आज हम लोग अगर स्वतंत्र है, तो उसके पीछे दिन-रात जो हमारे सैनिक बार्डर पर दिन-रात पहरा दे रहे उनकी मेहनत है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के एक युवक अफगानिस्तान मे फंसने की पुष्टि, जल्द लाया जाएगा भारत: जयराम ठाकुर

उन्होंने कहां कि जन मानुष सेवा संगठन का जब से गठन हुआ है, तब से आज तक यह संस्था क्षेत्र के लोगों की सेवा के साथ हर समाजिक कार्य में योगदान दे रहे हैं, जो कि कांगड़ा की जनता के लिए एक अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में एसी संस्था जो दिन रात लोगों की सेवा कर रही हो तो उस क्षेत्र के लोग शोभाग्यशाली होते हैं। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष पंकज ओबराय ने कहा कि पिछले तीन माह से लगातार संस्था क्षेत्र के गरीब व मजबूर व्यक्तियों की सेवा कर रही है ओर इसी तरह की सेवा आगे भी चलती रहेगी।

उन्होंने कहा कि कोई भी संस्था तभी लोगों की सेवा करने में सफल हो सकती है, जब उसे प्रशासन का सहयोग मिले ओर जिस तरह से हर कार्य में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी उनका साथ दे रहे हैं। उससे आने वाले दिनों में संस्था द्वारा कुछ ओर समाजिक कार्य भी हैं, जिन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस मौक़े पर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष सुमन वर्मा, संस्था के महासचिव तिलक सोनी के साथ संस्था के सदस्य पवन शर्मा, अनिल शर्मा, संजीव सिंह, रिंकू चुघ, अजय जम्वाल, राकेश वोहरा, अजनी सोनी, विपिन अरोड़ा, गौरव कथूरिया, विकास वर्मा, राजेश्वर सोनी, राकेश महाजन, राजपाल सिंह, साहिल सहगल (चिंटू), अंकुश ओबराय, नन्नी त्रेहन, ईशान वोहरा, गुरप्रीत कौर, कार्तिक चुघ, प्रणय ओबराय, सत्यक सहगल, आदित्य महाजन व कमल सहगल उपस्थित थे।