संगठनात्मक जिला सुंदरनगर महिला मोर्चा की बैठक संपन्न

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर

भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला सुंदरनगर महिला मोर्चा की बैठक वीरवार को आयोजित की गई। इस बैठक का आयोजन लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में किया गया। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अंजू शर्मा ने की। वहीं, बैठक में मुख्यातिथि के तौर पर विधायक सुंदरनगर एवं महामंत्री भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश राकेश जंवाल ने शिरकत की। इस बैठक का आयोजन जिला में महिला मोर्चा के गठन के बाद पहली बार किया गया।

बैठक में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को कोरोना काल में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जोर दिया गया और समाज में उनके सहयोग के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिलीप ठाकुर, जिला महामंत्री ओम प्रकाश नायक, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री वंदना गुलेरिया, जिला महिला मोर्चा महामंत्री भावना ठाकुर, नीलम पटियाल आईटी सेल की संयोजिका शारु चौहान और पांचों मंडलों की अध्यक्षा के अलावा अन्य महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रही।