जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन

उज्जवल हिमाचल। नगरोटा सूरिया

स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन शगुन पैलेस नगरोटा सूरियां में किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश फैंसिंग एसोसिएशन के प्रधान शादी लाल गोस्वामी और हिमाचल प्रदेश फैंसिंग एसोसिएशन के सीईओ एसके पराशर ने किया। विशेष अतिथि संजय गुलेरिया वाइस चेयरमैन एनएसएसएबी हि. प्र. स्टेट कैशियर एवं जिला अध्यक्ष अतुल ठाकुर, जिला कांगड़ा के प्रधान हर्षदीप शर्मा, जनरल सेक्रेटरी एसएस राजपूत, कोच कन्हैया लाल, कोच रुचि, अमन गुलेरिया एडवोकेट कांगड़ा, अक्षय कुमार रोजगार अधिकारी धर्मशाला, सोनिका वरधन, संजीवना, मीना कुमारी, शैलजा चौधरी, सुनिल कुमार, इन्दु बाला, मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा भी उपस्थित रहे।

महिला वर्ग सीनियर एवं जुनियर और पुरुष वर्ग सीनियर एवं जुनियर में प्रतियोगिताएं हुई। पुरुष वर्ग सीनियर में पराग लव्य राजपूत, साहिल, निश्चय गुलेरिया, शगुन राजपूत, अनुज चौधरी, सिदार्थ मनकोटिया, अनशुल गुलेरिया, रजत कुमार, तुषार अत्रि, वरूण गुलेरिया, अमन कुमार। पुरुष वर्ग जुनियर में अरमान धीमान, आकाश, कार्तिक लबरा, दिव्यांश अन्दोरिया, हिमांशु, आदित्य चावला, शाश्वत, सोमेश, शोर्य पगरोत्रा। महिला वर्ग सीनियर में सारा ठाकुर, शिक्षा बल्लौरिया, प्रतिज्ञा बल्लौरिया, कनु प्रिया, प्रिया, महिला वर्ग जुनियर में अन्नदिता राजपूत, मन्नत चौधरी, आयरा पठानिया, पलक, ख्वाइश जसरोटिया, खूशबू आदि बच्चे प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता में लगभग 85 बच्चों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग-14 ईपी में आकाश कांगड़ा, फायल में शाश्वत कांगड़ा, सेबर में शाशमित बिलासपुर ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

महिला वर्ग-14 ईपी में सानिया ऊना, फायल में अन्नदिता राजपूत कांगड़ा सेबर में कनन बिलासपुर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पुरुष वर्ग-17 ईपी में शुभम ऊना सेबर में अरनव ऊना ने स्वर्ण पदक हासिल किया। महिला वर्ग-17 ईपी में आरुषि मण्डी, फायल में दिविता ऊना, सेबर में शिक्षा कांगड़ा ने स्वर्ण पदक झटका। पुरुष वर्ग-16 सेबर में हिमांशु ने स्वर्ण पदक झटका। पुरुष वर्ग-20 ईपी में तुषार अत्रि कांगड़ा, सेबर में वरुण कांगड़ा फायल में शगुन राजपूत कांगड़ा हासिल किया ओवरऔल तलवारबाजी प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में कांगड़ा ने बाजी मारी और दूसरे नम्बर पर ऊना रहा। महिला वर्ग में भी कांगड़ा के खिलाड़ियों ने बाजी मारी और दूसरे नम्बर पर ऊना रहा। इसके साथ ही फैंसिंग एसोसिएशन के प्रधान शादी लाल गोस्वामी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि एसएस गुलेरिया सेक्रेटरी स्पोर्ट्स हिमाचल प्रदेश रहे।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन संजय गुलेरिया राष्ट्रीय लघु बचत बोर्ड हिमाचल प्रदेश वाइस चैयरमेन ने किया और सभी बच्चों को स्वर्ण, रजत तथा कास्यं पदक देकर सम्मानित किया और बधाई दी और उन्होंने कहा कि खेलें सभी बच्चों के लिए बहुत जरुरी है और इससे उनका मानसिक तथा शारीरिक विकास होता है और नशे से भी दूर रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह खेल ओलंपिक की बहुत पुराना खेल है और उन्होंने कहा कि इस खेल के उत्थान के लिए मैं हर सम्भव प्रयास करुंगा। ये प्रतियोगिता दो दिन चली जिन बच्चों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन अच्छा रहा उनका चयन हिमाचल प्रदेश की राष्ट्रीय टीम में हुआ है।