ऊना: पदमश्री और पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान चरणजीत सिंह का निधन

उज्जवल हिमाचल। ऊना

ऊना से संबंध रखने वाले पूर्व हॉकी खिलाड़ी और 1964 ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे, पद्मश्री व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित चरणजीत सिंह का आज सुबह निधन हो गया है। वे 92 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

वीरवार को उन्होंने ऊना के अपने घर में अंतिम सांस ली। सुबह बजे उनका निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, चरणजीत सिंह ऊना जिला मुख्यालय के पीरनिगाह रोड पर रहते थे। उनका जन्म 3 फरवरी 1931, ऊना में हुआ था। वह पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी और 1964 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक हॉकी टीम के कप्तान रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने 1964 में टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।