शिमला के क्राइस्टर चर्च में लगेगी पहाड़ी नाटी, तैयारियां शुरू

उज्ज्वल हिमाचल। शिमला

शिमला के ऐतिहासिक रिज पर बने क्राइस्ट चर्च में पहली बार क्रिसमस अलग अंदाज में मनाया जाएगा। क्रिसमस पर जहां पहले चर्च में कैरल गाए जाते थे वहीं इस बार पहाड़ी नाटी का आयोजन भी किया जा रहा है। इसको लेकर चर्च में तैयारियां शुरू हो गई। यह पहला मौका होगा जब चर्च के अंदर पहाड़ी नाटी का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य हिमाचल की संस्कृति को देश विदेश के लोगों तक पहुंचाने का बताया जा रहा है।

चर्च की पादरी इंचार्ज विनीता रॉय ने बताया कि क्रिसमस को लेकर चर्च में तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं चर्च को सजाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। चर्च को रंगीन लाइटों से सजाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 22 को रिज पर स्थित चर्च में कैरल का आयोजन किया गया, जबकि 25 को क्रिसमस पर सुबह 11 बजे से विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी, जिस में विशेष रूप से देश व प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः MCM DAV कॉलेज कांगड़ा में गणित दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

पादरी ने कहा की नव वर्ष 1 जनवरी 2024 से भी क्रा इस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा होगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष क्रिसमस कैरल चर्च में ही आयोजित की जाएगी। इस वर्ष क्रिसमस को नए अंदाज में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष क्रिसमस पर देश और विदेश से पर्यटक शिमला का रुख करते हैं। इन पर्यटकों व स्थानीय लोगों के लिए पहाड़ी संस्कृति से भी रूबरू किया जाएगा तथा महिलाओं व स्कूली बच्चों के द्वारा चर्च के अंदर पहाड़ी नाटी डाली जाएगी। हिमाचल की संस्कृति को लोगों तक पहुंचाने का यह प्रयास होगा।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें