मिनी संसद का संग्राम : अंतिम चरण के लिए 1137 पंचायतों में वोटिंग कल

22 जनवरी को होगा जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों के भाग्य का भी फैसला

आरपी नेगी। शिमला

प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव केलिए अंतिम चरण की वोटिंग वीरवार यानी 21 जनवरी को होगी। जिसमें 1137 पंचायतों में सुबह 8 से दोपहर 4 बजे तक मतदान होगा। पंचायत प्रधान, उप प्रधान और पंचायत सदस्यों के लिए चुनावी प्रक्रिया 21 जनवरी को पूरी होगी, जबकि जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों केलिए मतगणना 22 जनवरी को होगी। कुल मिला कर पंचायतीराज चुनावी प्रक्रिया 23 जनवरी को पूरी होगी। बताया गयाकि प्रदेश की 12जिला परिषदों में 249 पदों केलिए 1188 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इसी तरह से बीडीसी के 1792 पदों केलिए 6779 प्रत्याशी मैदान में हैं,जिनके भाग्य का फैसला 22 जनवरी को होना है। गौरतलब है कि मिशन-2022 यानी अगला विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में कांग्रेस और भाजपा के लिए पंचायतीराज चुनाव साख का सवाल बन चुका है। खासकर जयराम सरकार केलिए यह चुनाव चुनौतियों से कम नहीं हैं। हालांकि चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं होते हैं, लेकिन दोनों राजनीतिक दलों ने अब तक के चुनावी नतीजे के बाद दावेदारी भी जताना शुरु करदिया। कोरोना संकट के बीच अब मिनी संसद यानी पंचायतीराज चुनावों केलिएहिमाचल में कांग्रेस और भाजपा की सियासत तेज हो चुकी है।

कुलदीप राठौर और कश्यप केलिए साख का सवाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप के नेतृत्व में पहला चुनाव हो रहा है। दोनों केलिए पंचायतीराज का चुनाव साख का सवाल भी बन चुका है। खासकर सत्तासीन पार्टी यानी भाजपा प्रतिनिधियों की जीत सुनिश्चित करवाने केलिए हर संभव जोर लगा रही है। दूसरी तरफविपक्ष यानी कांग्रेस भी कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती। ऐसे में अब देखना होगा कि प्रदेश की 12जिला परिषदों पर कब्जा कौन जमाएगी?