काेराेनाकाल में बेहतर सेवाएं देने वाले पंचायत प्रधानाें काे किया सम्मानित

अंकित वालिया। कांगड़ा

सनातन धर्म सभा कांगड़ा ने आज एसडीएम कार्यालय के मीटिंग हाल में उपमंडल कांगड़ा की सभी पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कोविड-19 महामारी के चलते कांगड़ा उपमंडल की सभी पंचायतों के प्रधानों को अपनी करोना कॉल में भी लगातार बेहतर सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया। जिन्होंने एक योद्धा के रूप में इस कठिन समय में भी अपनी सेवाएं लगातार लोगो के लिए जारी रखी।

सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष उमेश शर्मा ने बताया कि सनातन धर्म सभा लंबे समय से मानवता के कार्य करती आ रही है व समय-समय पर कई धार्मिक आयोजन भी आयोजित करती रहती है। वहीं, सनातन धर्म सभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रेहन ने बताया कि सनातन धर्म सभा आने वाले समय में भी बेहतर सेवा करने वालों को लगातार सम्मानित करते रहेगी।

डीएसपी कांगड़ा से सुनील राणा ने कहा कि सनातन धर्म सभा द्वारा करोना काल में बेहतर सेवाएं देने वालों को सम्मानित किया जाना एक बेहतरीन कार्य है। इससे लोगों में अपने कार्य को करने में दृढ़ निश्चिता बनती है। कर्मचारियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने पर सम्मानित किया जाना उनमें आत्मविश्वास जगाता है।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सचिव वीरेंद्र चौधरी, डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा, तहसीलदार कांगड़ा विजय कुमार सांगा, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, कांगड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा भी मौजूद रहे। जिन्होंने पंचायत के प्रधानों को सम्मानित पत्र दिए।

इस अवसर पर सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष उमेश शर्मा, उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रेहन, महामंत्री कुलदीप चौहान, सचिव मुकेश मेहरा, सदस्य विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील महाजन सनातन धर्म सभा की ओर से उपस्थित रहे।