बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडर पायलट हुआ लापता

Paraglider pilot
Paraglider pilot

उज्जवल हिमाचल। काँगड़ा

 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग से उड़ान भरने के बाद दिल्ली का पैराग्लाइडर पायलट लापता बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के पायलट ने शुक्रवार को उड़ान भरी थी और उसे अन्य पायलटों ने उतराला की पहाड़ियों के ऊपर देखा था। इसके बाद उसे नहीं देखा गया। शनिवार सुबह हेलीकॉप्टर से बचाव कार्य शुरू किया गया।

दिल्ली निवासी पायलट बीते 8 वर्षों से बीड़ में ही रह रहा था। पायलट को लंबी उड़ानों का अनुभवी नहीं था और मात्र आधा घंटा तक ही उड़ान भरता था। पायलट अपने साथ रेडियो भी नहीं लेकर गया है। इस कारण  उसकी तलाश में परेशानियों पैदा हो रही है। पायलट की पत्नी ने हेलीकॉप्टर बुलाकर सर्च अभियान शुरू करवाया हैै।