सुक्खू सत्ता में जनता अपने आप को कर रही ठगा सा महसूस: घनश्याम शर्मा

उज्ज्वल हिमाचल। पालमपुर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भारतीय राज्य पेंशनर संघ के वारिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि हिमाचल में आज एक साल में ही सुविधाओं के नाम पर जनता अपने आप को ठगा सा महशूस कर रही है। शर्मा ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम किया है। कांग्रेस के लोग हमसे सवाल पूछते थे कि आपने क्या किया।

पहले हिमाचल में केवल दो ऑक्सीजन प्लांट थे, लेकिन आज करीब 30 से अधिक ऑक्सीजन प्लांट, एम्स बिलासपुर भाजपा की ही देन हैं। शर्मा ने कहा कि भाजपा काम करती है, लेकिन कांग्रेस के नेता केवल भाषण देने तक सीमित हैं।शर्मा ने कहा कि जो कांग्रेस के लोग महंगाई को लेकर सवाल करते थे आज वे क्यों चुपी साधे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि कांग्रेस ही महंगाई की जननी है। 50 साल तक कांग्रेस सत्ता में रही, महंगाई और बेरोजगारी इन्ही की देन है।

केंद्र में आज देश मजबूत हाथों में है। जिस तरह से हमने कोरोना खिलाफ सफलता पाई है। महंगाई रोकने में भी जरूर कमायाब होंगे। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास आज भाजपा के किसी मंत्री या सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं है। इनके नेता तो अपनी ही पार्टी को लूटने का काम करते रहे हैं। शर्मा ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तैयारी कर चुकी है व जनता भी अपना पूरा मन मोदी को तीसरी बार देश का नेतृत्व सौंपने का बना चुकी है।

संवाददाताः गौरव कौंडल