हिमाचल : बिना अनुमति टावर लगाने पर लोगों ने जताया विरोध

सुरेंदर सिंह सोनी। बद्दी

बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी दो रहने वाले एक व्यक्ति ने स्थनीय लोगों के विरोध के चलते एक निजी कंपनी का टावर अपने मकान के ऊपर लगा दिया है। इससे पहले भी यहां पर पांच टावर बिना किसी परमिशन के लगा रखे है। लोगों ने अवैध रूप से लग रहे इन मोबाइल टावरों को विरोध किया तथा एसडीएम के माध्यम से जिला उपायुक्त को पत्र लिखा है। अगर प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होती है यहां पर रहने वाले आवासी कालोनी के लोग अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

हिमुडा ने बीबीएन में कालोनी तो बसा ली है लेकिन यहां पर लोगों को सुविधाएं नहीं मिलने के बजाए उल्टी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते यहां से लोग अपने फ्लैट बेच तक बद्दी छोड़ कर चले गए है। रविवार को अवकाश के दिन कालोनी के एक व्यक्ति के अपनी छत के ऊपर एक निजी मोबाइल कंपनी का टावर लगा दिया। इस टावर के लगने से लोगों को रेडिएशन की समस्याएं से जूझना पड़ रहा है। यहां पर रहने वाले रमेश चंद राणा, अनिल शर्मा, दीन दयाल बंसल, राज कुमार, नरेश कुमार सिंगला, अशोक कुमार, रामपाल व नरेश सिंगला ने बताया कि कालोनी में उनके मकानों के साथ रहने वाले एक व्यक्ति ने बिना किसी परमिशन के टावर लगा दिया है। जबकि आवासी कालोनी में इस तरह के टावर लगाने की पूर्ण रूप से पाबंदी है। टावर लगने से लोगों को कान व हार्ट की बीमारियां होने लगी है।

रमेश चंद राणा ने बताया कि यहां पर सिंगल कमजोर होने से यह टावर दूसरे स्थान से सिंगल पकडेगा जिससे यहां पर चोरों ओर रेडिएशन स्प्रेड करेगा। लोगों ने इस संबध में एसडीएम के माध्यम से उपायुक्त को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने इस टावर को यहां से हटाने की मांग की है। अगर उसके बावजूद भी उक्त व्यक्ति टावर नहीं हटाता तो वह मजबूर हो कर आदालत की शरण में जाएंगे।