महंगाई का जवाब उपचुनावों में देगी जनताः केवल सिंह पठानिया

रौलेश शर्मा। चंबा

मंडी लोक सभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस काफी सक्रिय दिखाई दे रही है। जिले के मैहला गांव में पब्लिक मीटिंग करने के बाद कांग्रेस प्रदेश कमेटी के वरिष्ठ नेताओं ने आज सांय चंबा में एक प्रैस वार्ता की। करीब एक घंटे तक चले इस प्रैस वार्ता में कांग्रेस के इन नेताओं ने प्रदेश भाजपा सरकार को हर मुद्दे पर घेरा। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया ने भाजपा को महंगाई और अन्य और मुद्दों पर घेरते हुए कहा कि जैसे जैसे चुनावों की तारीख नजदीक आ रही है भाजपा के नेताओं और खासकर मुख्यमंत्री के चेहरे पर चिंता की लेकर खीच गई है।

और चिंता इसलिए भी है क्योंकि पिछले चार सालों में जय राम सरकार ने कोई ऐसा कार्य नही किया है जिसके चलते वह जानता के बीच में जा सके। वह पूरी तरह से विफल रही है। महंगाई पर बोलने के बाद कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया ने भी भाजपा पर मंडी लोकसभा सीट से स्वर्गीय राम स्वरूप शर्मा की मोत पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि आज उनकी मोत पर सबकी गहरा दुख है और देश के प्रधानमंत्री खुद उनको अपना सुदामा मानते थे तो क्या कारण है कि आज तक उनकी मौत के कारणों का पता नही चल पाया और राम स्वरूप के परिवार के लोग आज भी उनकी मौत के कारण जानने को चिंतित है।

उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि चंबा के जनता ने भाजपा को चार विधायक और सांसद तक दिए है पर संसद निधि का पैसा जोकि लोगों के हितों में खर्च किया जाना था वह कहा है इसका उल्लेख भाजपा सरकार स्वेत पत्र में तो करे। नन्ही कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि जो आठ सौ करोड़ रुपयों का आंकड़ा है वह सरकार बताए की वह कहा है। उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह सब कागजों के साथ मुख्यमंत्री के बयानों तक ही सीमित है। उन्होंने कहा साफ तौर से देखा जा सकता है कि जिले की सभी सड़को की हालत बेहद खस्ता है, और जिले में कोई ऐसे संस्थान नहीं खुले जहां पर इस पैसे को खर्च हुआ हो तो यह बताए कि वह पैसा आखिर गया कहा। उन्होंने कहा कि अगर भरमौर के लिए अगर आठ सौ करोड़ दिए है तो बताए वह है कहा।