बस ठहराव बनने से हाेगी लोगों को सुविधा : अग्निहोत्री

एमसी शर्मा। नादौन

शुक्रवार रात 12 बजे शिमला से कटरा चली हिमाचल पथ परिवहन निगम की वोल्वो बस का नादौन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जानकारी देते हुए भाजपा कार्यकर्ता राकेश सोनी, अमित धीमान, पंकज शर्मा, अक्षित सोनी, कपिल देव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस वोल्वो बस का नादौन पहुंचते ही जयकारों से स्वागत किया, जिससे नादौन का इंद्रपाल चौक गूंज उठा। इन कार्यकर्ताओं ने बताया कि एक ही दिन में नादौन को एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने बहुत सी सौगातें दी हैं।

यह भी देखें : कांग्रेस का जयराम सरकार पर हमला, सुनिए क्या बोले कुलदीप सिंह राठौर…

उन्होंने बताया कि नादौन बस स्टैंड पर निगम का बुकिंग ऑफिस तथा नादौन के आसपास के क्षेत्रों के लिए इलेक्ट्रिकल टैक्सी का चलाना बड़ी बात है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नादौन में वोल्वो बस का कोई भी स्टॉपेज नहीं हुआ करता था, किंतु अब यहां बस ठहराव बनने से आम लोगों को बहुत ही सुविधा मिलेगी। इसके अलावा धर्मशाला से दिल्ली सुबह 5 बजे भी वोल्वो बस चलाई गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नादौन को यह सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, एचआरटीसी मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर व एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया है।