भाजपा की ग्रामीण नीतियों पर लोगों की मुहर: राकेश शर्मा

कहा, पंचायती चुनावों के प्रथम चरण के नतीजों में भाजपा कांग्रेस पर भारी

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। धर्मशाला

नगर निकाए चुनाव के बाद पंचायती चुनावों के प्रथम चरण के नतीजों में भी भाजपा कांग्रेस पर भारी पड़ी है। हिमाचल प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने पंचायती राज चुनावों के प्रथम चरण के नतीजों पर प्रदेश भर में भाजपा उम्मीदवारों को मिली दमदार जीत पर खुश प्रकट करते हुए कहा कि जनता का प्रदेश भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। सोमवार को प्रैस को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों के प्रथम चरण के नतीजों में कांग्रेस पार्टी को नगर निकाए चुनावों के बाद दूसरी बाद मुहं की खानी पड़ी है।

उन्होंने कहा प्रथम चरण के नजीतों की यह जीत भाजपा की ग्रामीण नीतियों पर लोगों की मुहर है। यह किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की विकसित विचारधारा को दर्शाती है और यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कठिन प्रयासों को भी दर्शाती है। पंचायत चुनावों की जीत ऐसे समय पर शुरू हुई है, जब मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रही है तथा अपने फायदे के लिए किसानों को गुमराह कर रही है।

राकेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को अभी भी बात समझ में नही आ रही है कि जनता ने उन्हे नकार दिया है। प्रदेश में अलग-अलग गुटों में बंटी हुई कांग्रेस आमजन के साथ छल करने में लगी हुई है। नगर निकाए चुनावों के साथ पंचायती राज चुनावों में भाजपा के प्रति विश्वास रखने के लिए राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, किसानों और महिलाओं का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के गरीबों, किसानों और कार्यकर्ताओं के विश्वास को दर्शाती है। इन चुनावों में भाजपा संगठनात्मक परिश्रम का सुखद परिणाम भी सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज चुनावों में भी भाजपा की जीत का सिलसिला शुरू होग गया है जो आगामी विस चुनावों तक जारी रहेगा।