सर्पदंश से पालतू गाय की हुई मौत

उज्जवल हिमाचल। फतेहपुर

जिला कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर की पंचायत बरोट के वार्ड-2 में बीती शाम सर्पदंश कारण एक पालतू गाय की मौत हो जाने की जानकारी है। जानकारी अनुसार पशुपालक अशोक कुमार ने गत दिवस अपनी करीब 35 हजार की कीमत की गाय समीप ही चरने के लिए छोड़ी थी, जो कि देर शाम तक घर नहीं पहुंची, जिस पर पशुपालक ने गाय की खोजबीन शुरू की, तो आखिर समीप ही एक नाले में गाय मृत पाई गई।

गाय की मौत सांप से काट जाने कारण होने बात सामने आ रही है, जिस पर पशुपालक द्बारा पुलिस को सूचित करवाते हुए गाय का पोस्टमाटर्म करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पंचायत के पूर्व प्रधान शिबदेव सिंह मौजूदा उपप्रधान उत्तम सिंह सहित अन्य लोगों ने सरकार से प्रभावित पशुपालक की आर्थिक मदद किए जाने की गुहार लगाई है।