सरकार से राहत मिलने के बाद काम पर सौटे पीसमील कर्मी

अमरप्रीत सिंह पुंज। सोलन

20 दिनों से जारी पीस मील कर्मियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल अब समाप्त हो गई है। परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर द्वारा बीओडी की मीटिंग में पीस मिल कर्मियों को अनुबंध में लाने की मांग स्वीकार कर ली गई है। लिहाजा जिला सोलन में भी सभी पीस मील कर्मी वर्कशॉप में काम पर लौट आए हैं।

सोलन स्थित वर्कशॉप में पीस मील कर्मचारी औजार लेकर बसों को दुरुस्त करने में जुट गए है। रविवार को टूल डाउन स्ट्राइक पर बैठे सभी पीस मील कर्मियों का जिला सोलन टेक्निकल यूनियन सहित समस्त संगठनों व यूनियन द्वारा वर्कशॉप में स्वागत किया गया, जिसके बाद सभी ने अपना कार्य शुरू किया।

आपको बता दें कि उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने मीडिया के सामने बयान जारी करते हुए कहा कि 989 पीसमील कर्मचारी हैं जिनमे से 755 कॉन्ट्रैक्ट पर लिए जाने के लिए 663 को रेगुलर 01-12-2021 से कॉन्ट्रैक्ट पर लिया जाता है। वहीँ बाकी के 92 लोगों को फ़रबरी 2022 से रेगुलर किया जाएगा क्योंकि मार्च 2022 में कुछ पद खाली होने वाले हैं इस फैसले से पीसमील कर्मचारी ख़ुश तो हैं लेकिन कुछ कर्मचारियों को साल भर के अंतराल के बाद पक्का किया जाने की बात से थोड़े खफा भी हैं। लेकिन सरकार के कॉन्ट्रैक्ट पर लिए जाने के फैसले से फिलहाल तो कर्मचारियो ने राहत महसूस की है।

पीसमील कर्मचारी पपिंद्र कुमार ने कहा कि वे सभी कर्मचारियों और युनियनों की ओर से सरकार व परिवहन मंत्री का धन्यवाद करते हैं। परिवहन मंत्री के इस ऐलान के बाद वे बहुत खुश हैं इसलिए उन्होंने आज से काम पर लौटने का फैसला किया था और आज सुबह 10 बजे से वे काम पर लौटे हैं।