भामस ने पर्यावरण दिवस मनाते हुए किया पौधारोपण

सुरिंद्र मिन्हास । फतेहपुर

पुलिस थाना परिसर फतेहपुर में शुक्रवार को भामस दिया द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान एसडीएम फतेहपुर बलबान चंद, सहायक अभियंता जलशक्ति विभाग उपमंडल फतेहपुर गुरबख्श धीमान, थाना प्रभारी फतेहपुर सुरेश शर्मा, भामस के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन राणा द्वारा भी पौधारोपण किया।

इस दौरान जानकारी देते भामस प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया 28 अगस्त को भामस पर्यावरण दिवस के रूप में मनाती हुई पूरे देश में पौधारोपण अभियान चलाती है। बताया करीब 1730 सन की बात है कि राजस्थान के जाेधपुर के राजा ने क्षेत्र के पेड़ों को कटवाने के फरमान दिए थे, जिस पर वहीं की एक बीरनारी अमृता देवी व अन्य कुछ लोगों ने पेड़ों को अपने आलिंगन में लेते हुए कटने से बचाया था। इसी घटना को ऐतिहासिक मानते हुए भामस ने 28 अगस्त को ही पर्यावरण दिवस मनाने का निर्णय लिया, जिसके चलते 28 अगस्त के दिन पूरे देश में भामस द्वारा पौधारोपण किया जाता है।

बताया शुक्रवार को फतेहपुर के पुलिस थाना परिसर में करीब 100 पौधे भिन्न-भिन्न प्रजातियों के रोपे गए हैं। इस मौके पर ट्रेजरी विभाग से कुलदीप राणा, विनोद गुलेरिया, सुंदर सिंह उर्फ सन्नी, विनोद उर्फ लबलु व अबनिंदर शर्मा सहित अन्य भामस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।