जूडो चैंपियनशिप में छाए ईगल स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ी

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर
ईगल स्कूल ऑफ  मार्शल आर्ट्स संस्था के खिलाड़ियों ने 8वी जिला जूडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, 6 रजत व 6 कांस्य पदक प्राप्त किए है। जानकारी देते हुए संस्था के सचिव कृष्ण कुमार भूप्पी ने बताया प्रतियोगिता में संस्था के कुल 20 खिलाड़ियों ने शिरकत की। इनमें से किड्स वर्ग में 25 किलोग्राम भार वर्ग में कनिष्का ने स्वर्ण पदक, परनीति ने रजत पदक, काव्या चौहान और साक्षी ने कांस्य पदक हासिल किया है।
लड़कों के इसी भार वर्ग में भव्य रावत ने स्वर्ण पदक, रियांश चौहान ने रजत पदक, 30 किलोग्राम भार वर्ग में सानवी ने कांस्य पदक और सब जूनियर 30 किलोग्राम भार वर्ग में शगुन शर्मा ने स्वर्ण पदक, नीलाक्षी रावत ने रजत, तन्वी और मुस्कान ने कांस्य पदक हासिल किया है। लड़कों के इसी भार वर्ग में सोनी ने रजत, श्रेयांश ने कांस्य पदक, 35 किलोग्राम भार वर्ग में वैष्णवी ने स्वर्ण पदक, 50 किलोग्राम भार वर्ग में स्नेहा ने रजत पदक, सीनियर वर्ग में अनीता ने स्वर्ण पदक, लड़कों में 50 किलोग्राम भार वर्ग में आशीष चौहान ने स्वर्ण पदक व दिनेश ने स्वर्ण पदक, जूनियर वर्ग में 70 किलोग्राम भार वर्ग में पीयूष ने स्वर्ण पदक प्राप्त। इस अवसर पर ईगल स्कूल ऑफ  मार्शल आर्टस संस्था के सचिव कृष्ण लाल, प्रधान हरी सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान जीवाराम चौहान, उप प्रधान उपमा शर्मा, राजकुमार, ओम प्रकाश, अनिल कुमार, रीना, जगदीश, परम देव, संध्या, संजना, शिवानी, गिरधारी, खूब राम, देविंदर वरिष्ठ, हंसराज, अनिल कुमार, अभिषेक, भूपाल, पवन, मनोहर ने सभी खिलाड़ियों को पदक प्राप्त करने के लिए बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी है।