खेल को खेलने वाला ही बनता है महान खिलाड़ी : प्रेम कुमार धूमल

रवि ठाकुर। हमीरपुर

सच्चाई और ईमानदारी के साथ खेल को खेलने वाला ही महान खिलाड़ी बनता है। खेल खेलो, मगर उसे एक खेल की तरह खेलो तभी जीत आपके कदम चूमेगी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शुक्रवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत टोनी देवी में डिफेंडर फ्रेंड्स क्लब द्वारा आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कहीं 3 दिनों तक चलने वाली इस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में करीब डेढ़ दर्जन खिलाड़ी टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी।

इससे पहले यहां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का आयोजनकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। खिलाड़ियों से परिचय करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने विधिवत प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और प्रतियोगिता का प्रथम मैच का प्रसारण भी देखा। आयोजनकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री को सम्मानित किया गया। बताते चलें कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए किसी न किसी पंचायत में खेल गतिविधियां चली रहती है।

केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर भी लगातार हिमाचल में और देश भर में खेल को बढ़ावा देने के प्रयास में रहते हैं। अपने संदेश में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहां की जो भी खिलाड़ी मैदान में उतर रहे हैं, वह अपने आप में विजेता है। मैदान में उतरना ही सबसे बड़ी जीत है। हार केवल उनकी होती है, जो मैदान में उतरते ही नहीं है, इसलिए हार जीत की चिंता किए बगैर अपनी ओर से खेल को बेहतरीन खेल मानकर खेलो कामयाबी आपके कदम चूमेगी।