पोलियो के खात्मे काे लेकर साइकिल रैली का आयोजन

अंकित वालिया। कांगड़ा

रोटरी क्लब कांगड़ा के द्वारा कांगड़ा में आज पोलियो को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से साइकिल रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत पर सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, बीएमओ कांगड़ा संजय भारद्वाज, डॉ संदीप महाजन, पुराना कांगड़ा से योग गुरु रंजीत सिंह मौजूद रहे। इस रैली को एसडीएम अभिषेक वर्मा द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया गया। रैली के साथ ही अभीषेक वर्मा व योग गुरु खुद भी साइकिल पर सवार होकर पूरी रैली में अन्य व्यक्तियों के साथ शामिल रहे।

यह रैली सुबह 7 बजे तहसील चौक कांगड़ा के उपमंडल अधिकारी परिसर से शुरू हुई और गुप्त गंगा से टांडा, 53 मील, कछियारी, अंबिका बिहार से गुप्त गंगा होते हुए वापस तहसील चौक पर स्थित उपमंडल अधिकारी परिसर में आकर समाप्त हुई। रोटरी क्लब कांगड़ा के प्रधान सुनील डोगरा ने कहा कि दुनिया से पोलियो खत्म होने की कगार पर है, फिर भी पोलियो वैक्सीन का चक्र टूटना नहीं चाहिए।

इसीलिए रोटरी क्लब कांगड़ा ने विश्व पोलियो दिवस के उपलक्ष्य पर पोलियो को जड़ से खत्म करने के लिए एक साईकिल रैली का आयोजन किया। उन्होंने लोगों से इस रैली में शामिल होने व इस रैली को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। इस माैके डॉ विवेक कराेल एसएमओ कांगड़ा, डॉ मुकुल भटनागर, डॉ साैरभ, डॉ प्रतीक, नवनीत शर्मा, प्रसांत भसीन, विनय गुप्ता, सुभाष भसीऩ, अमन गुलेरिया व जीवन ज्याेति आदि उपस्थित रहे।