देश में भाजपा का सरकार गिराने का मॉडल हिमाचल में फेल: नरेश चौहान

पांच साल चलेगी कांग्रेस की सरकार

छः बागी नेता नहीं जा पा रहे अपने क्षेत्र की जनता के बीच

उज्ज्वल हिमाचल। शिमला

हिमाचल में अभी सियासी संकट टला नही है और भाजपा लगातार सरकार अल्पमत में होने का दावा कर रही है वहीं    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने हिमाचल में 5 साल कांग्रेस सरकार के चलने का दावा किया है। नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा के देशभर में सरकार गिराने का मॉडल हिमाचल में फेल हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश मे जो राजनितिक घटनाक्रम हुआ। उससे सब वाकिफ है। प्रदेश मे जनता के बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी और छ: बागी विधायकों ने पार्टी और अपनी क्षेत्र की जनता के साथ धोखा किया वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी। इस सारे सियासी घटनाक्रम के पीछे पूरी तरह से भाजपा का हाथ है। प्रदेश मे कांग्रेस पार्टी की सरकार को गिराने का भाजपा ने प्रयास किया लेकिन भाजपा असफल रही।

नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश मे कांग्रेस पार्टी अपनी सभी चुनावी गारंटियों को पूरा करेगी और भाजपा वालों ने इस पर अब चुपी साध ली। प्रदेश मे कांग्रेस पार्टी की सरकार विकास के कार्यों को जारी रखेगी। कांग्रेस भाजपा और जयराम ठाकुर से सवाल करती है कि क्या प्रदेश के कर्मचारिओं को ओपीएस नहीं मिलना चाहिए? महिलाओं को 1500 नहीं मिलने चाहिए? जयराम ठाकुर इसका जवाब दें। प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस पार्टी की सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है।

वहीं नरेश चौहान ने कहा कि छ: बर्खास्त सदस्य आज अपने क्षेत्र की जनता के बीच नहीं जा पा रहे हैं ओर जगह जगह घूम रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं से धोखा किया है प्रदेश के राजनितिक माहौल को ख़राब किया और हिमाचल की संस्कृति के खिलाफ काम किया है इसको प्रदेश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें