कुछ महत्वकांक्षी लोगों को बीजेपी में मेरी एंट्री नहीं आ रही रास!

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

विधायक पवन काजल ने सोमवार को ग्राम पंचायत ईच्छी में महिला सम्मेलन को संबोधित किया। काजल ने कहा महिला सशक्तिकरण के लिए हिमाचल सरकार के प्रयास सराहनीय है। और बीजेपी शासन में महिलाएं शक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा हिमाचल सरकार ने मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू कर घर-घर गैस कनेक्शन निशुल्क वितरित कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है।

काजल ने कहा 13 सितंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जनसभा को मटौर पंचायत में संबोधित करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों को रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। काजल ने कहा उसी दिन मुख्यमंत्री गग्गल में 15 करोड रुपए की लागत से बनने वाले आईटी पार्क का शिलान्यास भी करेंगे।

उन्होंने कहा आईटी पार्क का निर्माण होने से लगभग पांच हजार बेरोजगारों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और इस पार्क के साथ लगती पंचायत ईच्छी के ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति भी सशक्त होगी।

काजल ने कहां कुछ महत्वकांक्षी लोगों को बीजेपी में उनकी एंट्री रास नहीं आ रही है। मंडल भाजपा ने उनका समर्थन किया है। और उन्हीं के नेतृत्व में इस रैली को ऐतिहासिक, यादगार बनाने के लिए वह गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को खुद आमंत्रित कर रहे हैं। महिला सम्मेलन में 23 महिला मंडलों ने हिस्सा लिया। काजल ने सभी महिला मंडलों को विधायक निधि से दस दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता जारी की।

इस मौके पर ग्राम पंचायत झिक्ली इच्छी प्रधान कुसुम लता, विजय कुमार एक्स प्रधान, मितु कुमारी, पंच जीवन लता, सरोज कुमारी, एकता देवी, अरुणा देवी, प्रवीना देवी, राज कुमार, अनिल कुमार, किरना देवी, अजय कुमार, कश्मीरी लाल, प्रार्थना देवी, प्रधान महिला मण्डल सुदेर्शना देवी, वीना देवी, रक्षा देवी, मीना देवी, लज्या देवी, प्रेम लता, इंदिरा देवी, राम प्यारी, स्वर्णा देवी, निर्मला, रंजीता, सेवा देवी, उर्मिला देवी, अरुणा देवी, सुनीता रैना, उषा वर्मा, प्रवीण कुमारी, सुनीता देवी, नीतू, रीता, कुशुम लता, रेशमा देवी, ललिता कुमारी भी उपस्थित रहे।