हिमाचल में सभी सीटों पर काबिज होगी कांग्रेस: संजय दत्त

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के 115 बूथ अध्यक्षों के साथ द्रमन जनजाति समुदायक भवन में बैठक की। जिसमें प्रभारी संजय दत्त ने विधानसभा शाहपुर क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाने के टिप्स दिए।
प्रभारी संजय दत्त ने हर 115 बूथ अध्यक्षों के विचार सुने ओर बुथों पर तैयारियों का जायजा लिया।

स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा शाहपुर क्षेत्र में हर बूथ पर कांग्रेस कार्यकर्ता काम कर रहा है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करके कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान की जा रही है। बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ते महिलाओं पर अत्यचार, पर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जनता के बीच जा कर कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रचार में लगे हैं। कांग्रेस पार्टी की नीतियों को लेकर जनता के बीच जाकर पार्टी का प्रचार कर रहे है।

प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार हिमाचल प्रदेश 60 सीटों के साथ सत्ता में आ रही है। अब अपने विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की सीट को जिताने के लिए काम करे। जिससे अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास को आगे ले कर जाए। कांग्रेस अब बूथ स्तर पर हर हर कांग्रेस घर घर कांग्रेस के नारे के साथ जनता के बीच जा कर कांग्रेस की नीतियों को लेकर जाएंगे।

भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेंगे। संजय दत्त ने कहा कि जिन सीटों पर हम हारे है उन पर विजय पहले करेंगे। बूथ मजबूत तो कांग्रेस मजबूत होगी। कांग्रेस पार्टी की नींव बूथ के कार्यकर्ता ही है। कांग्रेस पार्टी को मजबूत हमेशा बूथ पर कांग्रेस कार्यकर्ता ही करता है। इस मौके पर सभी बूथ प्रभारी मौजूद थे।