गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिए 40 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की

एमसी शर्मा। नादौन
प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था हिंद संग्राम परिषद द्वारा असहाय परिवारों तथा गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिए कुल चालीस हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इनमें असहाय परिवारों को दी जाने वाली मासिक पेंशन भी शामिल है। जिलाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संस्था की नादौन इकाई की बैठक में यह सहायता प्रदान की गई। शिव मंदिर नोंहगी में आयोजित इस बैठक में संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित वासुदेव शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बतौर मुख्य अतिथि अरुण ठाकुर ने अपने संबोधन में संस्था के कार्यों की प्रशंसा की। वहीं पंडित वासुदेव ने कहा कि दीन दुखियों की सहायता के लिए अधिक से अधिक लोगों को संस्था के साथ जोड़ना उनका लक्ष्य है।

इस अवसर पर गलशाना, ममता, उर्मिला, रितिका शर्मा, वंशिका शर्मा, संजीवना, सरोज कुमारी, सीमा देवी, पवना देवी, सुरक्षा देवी, सुषमा देवी, शशि बाला, मंगला देवी, नेहा, अनुष्का, पिंकी, प्रवीण कुमार व कल्पना देवी को दो- दो हजार रुपये, जबकि रुचि और सूची को पढ़ाई के लिए तीन हजार तथा शांति देवी को उपचार के लिए तीन हजार भेंट किए गए। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी रितु कपूर, के एस धीमान, गुरदयाल सिंह, सुदर्शन जरियाल, आंशु मंडियाल, कमल शर्मा, रमेश सांगल, तिलक राज,  संजीव कुमार, अंकुश शर्मा, अजय शर्मा, अमर चंद, दलीप चंद, सुभाष चंद, रमेश चंद, योगिंदर पाल सिंह, संतोष कुमारी, परवीन ठाकुर व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।