गुरु नानक प्रकाश पर्व पर निकाली प्रभात फेरी

तलविंद्र सिंह। बनीखेत

गुरुद्वारा सिंह सभा सदर बाजार डलहौजी द्वारा गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी निकाली जा रही है। गुरुद्वारा सिंह सभा डलहौजी के अध्यक्ष परमजीत ने बताया कि हर साल गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व पर हम लगभग 11 प्रभात फेरियां निकालते हैं। जिनकी संख्या 11 दिन में लगभग 25 घरों तक हो जाती है, लेकिन इस बार कोविड-19 के कारण हम पांच प्रभात फेरीयां ही निकाल रहे हैं।

उन्होंने बताया पहले प्रभात फेरी लोगों के घरों में जाकर शब्द गायन किया जाता था, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के बचाव हेतु जिसने भी प्रभात फेरी की सेवा करनी है, वह गुरुद्वारा के हाल में कर सकता है। गुरुद्वारा में खुला हाल होने की वजह से डिस्टेंसिंग बनी रहती है। प्रभात फेरी हैं की सेवा करने वाले सेवादार इस बार संगत के चरण को अछूता पाकर बहुत मायूस हो रहे हैं।

प्रभात फेरी सुबह 5:00 बजे गुरुद्वारा से शबद-कीर्तन गायन करते हुए वापस गुरुद्वारा में ही समाप्ति की जाती है, जिसमें की सभी श्रद्धालु प्रभु का एक मन एक चित होकर प्रभु का भजन गायन करते हैं। परमजीत ने बताया कि शनिवार को अखंड पाठ साहिब का पाठ आरंभ कर दिया जाएगा, जिसकी समाप्ति सोमवार कर दी जाएगी। अखंड पाठ की समाप्ति के बाद शबद-कीर्तन द्वारा संगतो को निहाल किया जाएगा।