भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रशासन के साथ लिया तैयारियों का जायजा

अनुराग ठाकुर की आशीर्वाद यात्रा को लेकर भाजपा कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती

एसके शर्मा। हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश में 5 दिन की आशीर्वाद यात्रा पर पहुंचे अनुराग ठाकुर का जगह-जगह स्वागत किया गया। हिमाचल भवन चंडीगढ़ से शुरू हुई यात्रा सोलन, शिमला, बिलासपुर, मंडी जिलों में पहुंची है। इसके बाद कांगड़ा व हमीरपुर जिला में इस यात्रा का भव्य स्वागत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। हमीरपुर जिला के भाजपा जिलाध्यक्ष आशीर्वाद यात्रा के कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित है। जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा इस यात्रा के सफल आयोजन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

जिला प्रशासन के साथ बलदेव शर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया। हमीरपुर जिला में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया जाएगा। सबसे अधिक भाजपा के कार्यकर्ता बड़सर विधानसभा क्षेत्र में आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। महिला मोर्चा की टीम इस सफल आयोजन के लिए सक्रिय है। विधानसभा क्षेत्र बड़सर में अध्यक्ष कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक एवं प्रदेश संयोजक भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण युवा एवं खेल मामलों के मंत्री बनने पर अनुराग ठाकुर के आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने में कार्य कर रहे हैं।

प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश बबली, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य माया शर्मा पत्नी भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए महिला कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम के बारे में अवगत करवा क इसे सफल बनाने में जुटी है। वहीं, भाजपा की टीम के प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर लोगों को गांव-गांव जाकर इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए लगे हैं।