राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने पांच दिवसीय दौरे को लेकर पहुंची शिमला

उज्ज्वल हिमाचल। शिमला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने पांच दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंच गई हैं। कल्याणी हेलिपेड में उतरने के बाद राष्ट्रपति अपने सरकारी निवास रिट्रीट पहुंची। राष्ट्रपति दौरे को लेकर शिमला शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. जहॉ से भी राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया गया है।

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है। रिज व मालरोड़ पर भी पहरा बढ़ा दिया गया है। 1200 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति ‌8 मई को वापिस दिल्ली लौट जाएंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच मई को कैंचमेंट एरिया कुफरी का दौरान करेंगी। छह मई को केंद्रीय विवि धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 7 मई को सुबह संकट मोचन और तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी. दोपहर बाद मालरोड और रिज मैदान में सैर करेंगी। शाम को गेयटी थियेटर में जाने का कार्यक्रम है। आठ मईको राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दिल्ली लौटे जाएंगी।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...