चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज की जिला के प्रधानाचार्यों के साथ प्रिंसिपल मीट

अंकित वालिया। कांगड़ा

कांगड़ा में हुई चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज की मीटिंग के दौरान जीएम सुखविंदर सिंह मान ने मीडिया में बात करते हुए बताया कि वह 40 से ज्यादा कोर्स अपने कॉलेज में करवा रहे हैं, जिसमें 12000 से अधिक छात्र-छात्राएं बेहतर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उनके कॉलेज में 15 बेहतरीन लैब मौजूद है। इस मीटिंग के दौरान जिला कांगड़ा के 25 स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। जिला कांगड़ा के स्कूलों के प्रधानाचार्यो ने मांग रखी कि जो छात्र आर्थिक रूप से गरीब हों, उसे सालाना फीस पर उनके कॉलेज में विशेष छूट मिले।

एमडी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनकी सालाना फीस अन्य कॉलेजों के मुकाबले पहले ही काफी कम है। कांगड़ा के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों द्वारा छात्रों को मिलने वाली स्कॉलरशिप के बारे में भी विस्तार पूर्वक अपनी मांग रखी गई, ताकि बच्चों कों पढ़ाई करने में आर्थिक सहायता मिले। प्रधानाचार्यों ने अपने स्कूलों में आकर बच्चों से मिलने का भी मौका इस दौरान चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज को दिया।