प्रोफेसर सिकन्दर कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, सीएम बोले संघर्ष से पहुंचे इस मुकाम पर

उज्जवल हिमाचल। शिमला

प्रोफेसर सिकन्दर कुमार ने आज हिमाचल विधानसभा सचिवालय में राज्यसभा के लिए नामांकन भर दिया है। नामांकन प्रकिया विधानसभा सचिव की उपस्थिति में पूरी की गई। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर व बीजेपी अध्यक्ष भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की डॉक्टर सिकंदर कुमार एक साधारण एवं गरीब परिवार से है और अपने संघर्ष से वो इस मुकाम पर पहुंचे है। सिकंदर कुमार अनुसूचित जाति वर्ग से है और उन्होंने इस वर्ग के लिए बहुत काम किया है।

पूर्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है। डॉक्टर सिकंदर सगठन को मजबूत करेगे। उन्होंने कहा कि सिकंदर कुमार ने राज्यसभा टिकट नहीं मांगी थी पार्टी ने खुद उनका चयन किया। वहीं सिकन्दर कुमार ने नामांकन भरने के बाद कहा कि बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा किया है। उन्होंने केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद किया है।

बता दे कि हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट सांसद आनंद शर्मा का कार्यकाल पूरा होने के बाद रिक्त होने जा रही है। यह सीट दो अप्रैल 2022 को कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हो रही है। हिमाचल में राज्यसभा की 3 सीटें हैं। दो सीटें बीजेपी तो एक कांग्रेस के पास है। अभी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बीजेपी की नेत्री इंदु गोस्वामी और कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा राज्यसभा के सदस्य हैं। इसमें जेपी नड्डा वर्ष 2018 में दोबारा चुने गए हैं। इंदु गोस्वामी हाल ही में राज्यसभा सदस्य बनी हैं। जबकि आनंद शर्मा 2016 में चुने गए थे। उनका दो अप्रैल 2022 को कार्यकाल पूरा होगा। ऐसे में कांग्रेस का विधानसभा में बहुमत न होने के कारण सिकन्दर का राज्यसभा जाना तय है।