रा. व. मा. पाठशाला पलौहड़ा के विद्यार्थीयों ने किया कांगड़ा किले का भ्रमण

चैन सिंह गुलेरिया। ज्वाली

ज्वाली के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा के विद्यार्थियों ने कांगड़ा किले का भ्रमण किया। इस दौरान इन बच्चों ने पर्यटन से जुड़ी कई अहम जानकारियां हासिल की। उनके साथ टूरिज्म विषय के प्रवक्ता सुनील दत्त शर्मा भी मौजूद रहे। उनका कहना है कि यह किला अपनी हजारों साल की भव्यत, आक्रमण, युद्ध और विकास की गवाही देता है।

इसलिए पर्यटन विषय पढ़ने वाले बच्चों को इसका भ्रमण करवाया गया, ताकि अपने जिले के महत्वपूर्ण किले के बारे में उन्हें पता चल सके। किले में मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि यह शक्तिशाली किला त्रिगर्त साम्राज्य की उत्पत्ति को बताता है, जिसका उल्लेख महाभारत महाकाव्य में भी मिलता है। इसके बाद विद्यार्थी एनएफसीआई कांगड़ा भी गए और वहां पर कुकिंग के बारे जानकारी हासिल की।