रचित साहनी ने महेंद्र सिंह धोनी से की शिष्टाचार भेंट

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। सोलन

भाजपा युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी रचित साहनी ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से सोलन के निजी होटल में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें माँ शूलिनी की तस्वीर देकर सम्मानित किया। साहनी ने धोनी से मुलाकात कर उन्हें मां शूलिनी मेले का न्यौता दिया तथा सोलन वासियों पर माँ शूलिनी की अपार कृपा का भी जिक्र किया, जिस पर क्रिकेटर धोनी ने कहा कि वह जब भी अगली बार हिमाचल आएंगे तो वह माँ शूलिनी के दरबार उनका आशीर्वाद लेने जरूर जाएंगे।