हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी, अगले 4 दिन मौसम खराब

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

बारिश और बर्फबारी के चलते लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। कई क्षेत्राें में यातायात और बिजली सप्लाई ठप हो गई है। प्रदेश में हुई बर्फबारी से पांच एनएच सहित 361 सड़कें बंद हो गई हैं, जिसमें शिमला जोन में सबसे ज्यादा 151 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। प्रदेश में फिलहाल बर्फबारी से राहत मिलने वाली नहीं है। 10 जनवरी तक मौसम खराब रहने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। 8 और 9 जनवरी को भारी हिमपात को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल में 7,8 और 9 जनवरी तक अधिकतर स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं, शिमला, किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू व चंबा में बीते दो दिनों से बर्फबारी हो रही है।

कोरोनाकाल में सीएम की प्रस्तावित रैली का कांग्रेस ने किया विरोध…

इसके अलावा कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल हो गई है। प्रदेश में 440 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। प्रदेश में 361 सड़कों पर वाहनों के पहिए थम गए हैं। प्रदेश में हो रही बर्फबारी से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। प्रदेश में वीरवार को 361 सड़कें बंद हो गई थी। शिमला जोन में 151 सड़कें बंद हुई हैं, जिसमें शिमला में 25, रामपुर 54, रोहडू में 71 सड़के बंद थी। इसके अलावा मंडी जोन में 83 सड़कें, जिसमें कुल्लू में 48 मंडी में 28 सड़कें बंद रही। कांगड़ा जोन में 122 सड़कें, जिसमें डलहौजी में ही 122 सड़कें बंद रही। वहीं, किन्नौर और लाहौल-स्पीति की अधिकतर सड़कें बंद रहीं। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों को खोलने के लिए मशीनरी लगाई गई।

विभाग की ओर से 329 मशीनरियां तैनात की गई थी और देर शाम तक प्रदेश में 166 सड़कें यातायात के लिए खोल दी गई। वहीं, बर्फबारी से एक दिन में ही 2804.55 लाख का नुकसान हुआ है। प्रदेश में हो रही बर्फबारी के चलते काफी तादात में पर्यटक शिमला, मनाली, चंबा पहुंचना शुरू हो गया है। वीरवार को शिमला के कुफरी में दिन भर पर्यटक बर्फबारी से अठखेलियां करते नजर आए। पर्यटक लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे।वहीं, बर्फबारी होने के बाद पर्यटकों ने शिमला, मनाली का रुख करना शुरू कर दिया है, जिससे पर्यटन कारोबारी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।