कल से फिर प्रदेश में बारिश के आसार, कुछ जिलों में बारिश की संभावना

उज्जवल हिमाचल । धर्मशाला

प्रदेश में 28 मार्च को मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बारिश व हिमपात होने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने कहा दो दिन बाद फ‍िर बारिश की संभावना है।

प्रदेश में शनिवार  को अधिकांश भागों में मौसम साफ रहा। आगामी तीन दिन तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। मौसम साफ रहने से तापमान में सुधार होगा। कल्पा व केलंग में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। ऊना शहर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा।