हिमाचल : राज कुमार चहर ने किसानों को किया सम्मानित

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। सोलन

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चहर आज सोलन पहुंचे व सब्जी मंडी सोलन में कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चहर ने कहा कि किसान मोर्चा सरकार व किसानों के बीच सेतु का कार्य कर रहा है। उन्होंने इस दौरान किसानों को भी सम्मानित किया । भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चहर ने सोलन मे आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि किसान मोर्चा किसानों व सरकार के बीच सेतु का कार्य कर रहा है। सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाना व उनका लाभ किसानों को दिलाना किसान मोर्चा का कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में किसानों के हितों में कई योजनाएं चलाई गई है। जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है।

ये भी पढ़े : भगवाकरण का आरोप, विश्वविद्यालय में हो रही गैरकानूनी भर्तियां

बात करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चहर ने बताया किसानो के हितो के लिए किसान मोर्चा कार्य रहा है। उन्होंने कहा कि किसान ही देश की आर्थिकी की रीढ़ है व किसानो को योजनाओ का लाभ देना ही सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने तीन कृषि विधेयकों पर कहा कि यह कानून सही है व विपक्षी दल ही इसमें हो हल्ला कर रहे है।