गुजरात मे मुख्यमंत्री बदलने पर राठौर ने साधा निशाना

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

गुजरात में  मुख्यमंत्री बदलने पर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने निशाना साधा है और प्रदेश में उलटफेर होने की बात कही है। कुलदीप राठौर ने कहा कि बीजेपी शासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं, जिससे डर रहे प्रधानमंत्री मुख्यमंत्रियों को पद से हटा रहे हैं।

  • बीजेपी की सरकारें नही कर पा रही परफॉर्म इसलिए हो रहे बदलाव
  • हिमाचल में भी कई नेताओं की सीएम कुर्सी पर नजर

हालांकि मुख्यमंत्री बनाना हटाना बीजेपी का अंदरूनी मामला है, लेकिन देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि राज्यों के बार बार मुख्यमंत्री बदले जा रहे हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी कई लोग बीजेपी नेताओं की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नजर है। प्रदेश में अनुराग ठाकुर की आशीर्वाद रैली निकाली गई। ऐसे में कभी भी प्रदेश में कुछ भी हो सकता है।