रवि महाजन चौथी बार चुने निजी बस ऑपरेटरों के प्रधान

तलविंदर सिंह। बनीखेत
चंबा निजी बस ऑपरेटर द्वारा प्रधान पद के लिए चुनाव किया गया। चंबा के 60 के करीब बस ऑपरेटर ने बैठक पर भाग लिया। नई कार्यकारिणी द्वारा प्रधान पद के लिए सभी ऑपरेटर को नया प्रधान बनाने के लिए प्रेरित किया गया, लेकिन ऑपरेटर द्वारा सर्व सहमति से रवि कुमार महाजन को चौथी बार प्रधान चुना गया। सभी ऑपरेटर का कहना है कि इतने सालों का तजुर्बा रखने वाले रवि महाजन ही प्रधान पद के लिए बेहतर है।

उपप्रधान विवेक ठाकुर को चुना गया। जर्म सिंह ठाकुर को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष तलविंदर सिंह, दिनेश्वर सिंह नरियाल, रविकांत चौधरी राजीव शर्मा दावत अली भट्ट को चुना गया। मुख्य सलाहकार के रूप में डॉ. अनिल सेखड़ी को चुना गया। कोषाध्यक्ष के लिए रफी मोहम्मद को चुना गया सचिव पद के लिए हेम सिंह राणा को चुना गया और सह सचिव अरविंद ठाकर इंद्रजीत टंडन को चुना गया महामंत्री के रूप में दिलावर हुसैन व रविकांत भारद्वाज को चुना गया। इसी तरह मुख्य सलाहकार के रूप में अरविंद ठाकुर, नरेश महाजन, अजय ठाकुर, रोशन कटोच को चुना गया। कमेटी सदस्य के रूप में राजवट, विरेंद्र कुमार, करमचंद, पवन कुमार और बरजिंदर ठाकुर को चुना गया। कार्यकारिणी बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी चुनाव 2 वर्ष के बाद किए जाएंगे।