अर्नी विश्वविद्यालय में मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

दिनेश धीमान। इंदौरा

अर्नी विश्वविद्यालय में आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। विश्वविद्यालय की मैनेजमेंट की तरफ से भी महिलाओं के हर क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए ‘‘अंतराष्ट्रीय महिला दिवस’’ समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की वन्दना व ज्योति प्रजवलित करके किया गया। अर्नी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रों डॉ. कल्याण कुमार साहू ने बताया कि महिलाओं के उत्थान से समाज का विकास होता है। भारत में नारी का स्थान सर्वोच्च रहा है और कोई भी क्षेत्र सेना, खेल, पुलिस, शिक्षा, देशसेवा आदि महिलाओं के योगदान से अछूता नहीं है। आज ऐसा कोई भी स्थान नहीं है, जिसमें महिलाओं ने अपना झंड़ा ना फहराया हो। महिलाएं अपने आप में ही एक सुपर पॉवर होती है।

इसी उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा विश्वविद्यालय की समस्त महिला कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए महिला अतिथियों जैसे डॉ. मौलश्री, एम.बी.बी.एस, (सरकारी अस्पताल इन्दौरा), श्रीमती बेदो, हैड स्टाफ नर्स (सरकारी अस्पताल इन्दौरा), रेखा पठानिया, एवं सुश्री दीप्ती, लैक्चरार, (सरकारी कॉलेज, इन्दौरा), श्रीमती चंचल कुमारी, श्रीमती कान्ता देवी एवं श्रीमती रानी देवी, (गृहीणि स्वरोजगार केन्द्र, इन्दौरा), ऐडवोकेट ममता समकेरिया, पठानकोट, कांस्टेबल श्रीमती मोनीका एवं श्रीमती शशि कांता, (पुलिस स्टेशन, इन्दौरा) आदि को मौमेंन्टो एवं भेंट चिन्हों से सम्मानित किया गया।

अर्नी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति विवेक सिंह, कुलपति प्रों डॉ. कल्याण कुमार, सीईओ चेतन विकास व रजिस्ट्रार डॉ. साहब सिंह व सीएफओ रोबिन सिंह ने इस कार्यक्रम में सबको महिला दिवस की बधाई दी। इसके साथ ही समस्त स्टाफ ने समारोह में उपस्थित रहकर सभी का धन्यवाद किया व विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।